फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से अटा मंसूरपुर का तालाब, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
मंसूरपुर गांव में गंदगी से अटा तालाब दिखाते ग्रामीण - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
गंदगी से अटा मंसूरपुर का तालाब, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

बागपत, चांदीनगर। मंसूरपुर गांव का तालाब कई सालों से गंदगी से अटा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर तालाब की सफाई कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब 15 साल पहले तालाब की सफाई कराई गई थी। जिसमें पूरे गांव का दूषित पानी जाता है, जिस कारण तालाब ओवरफ्लो हो चुका है। उन्होंने बताया कि तालाब की सफाई नहीं होने के कारण भूजल भी दूषित हो रहा है और गांव में बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। उधर, संक्रामक बीमारी से भी कई लोग ग्रस्त हैं। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब की सफाई के लिए कई बार अधिकारियों से भी शिकायत की गई, लेकिन सफाई नहीं हुई। उन्होंने अधिकारियों से तालाब की सफाई कराने की मांग की। मांग करने वालों में महिपाल सिंह, यशपाल सिंह, मनोज ठेकेदार, लोकेंद्र सिंह, यशवीर सिंह, मनोज, सुभाष कश्यप, राजपाल कश्यप आदकि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
तालाब की गंदगी में पनप रहे मच्छर
तालाब गंदगी से अटा हुआ है, जिसमें गांव के कुछ लोग कूड़ा भी फेंक देते है। जिससे मच्छर पनप रहे हैं और ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। तालाब की सफाई कराकर ग्रामीणों को राहत दिलाई जाए। - मनोज कुमार, ग्रामीण।
--
ओवरफ्लो तालाब का पानी घुस जाता है घरों में
गंदगी से अटा तालाब ओवरफ्लो होने के कारण दूषित पानी गलियों में भर जाता है और कई बार घरों में भी घुस चुका है। जिस कारण गलियों में आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता है। लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। - महिपाल सिंह, ग्रामीण।
--
जहरीले जीवों का खतरा बढ़ा
तालाब के पास झाड़ियां उगी हुई हैं और दलदल भी बन गया है। जिस कारण जहरीले जीव भी घूमते रहते हैं। ग्रामीणों को जहरीले जीवों का खतरा बना रहता है। दो दिन पहले तीन वर्षीय बच्चा अर्जुन तालाब की दलदल में फंस गया था। - उत्तम सिंह, ग्रामीण।
विज्ञापन

--
वर्जन-
पंचायत निधि में तालाब की सफाई की कराने के लिए ज्यादा बजट नहीं है। अधिकारियों को तालाब के ओवरफ्लो होने की समस्या से अवगत कराया गया है और सफाई के लिए बजट की डिमांड की गई है। जल्द ही तालाब की सफाई कराकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। - ओमबती देवी, ग्राम प्रधान मंसूरपुर।

उत्तम सिंह- फोटो : BAGHPAT

हिलपाल सिंह- फोटो : BAGHPAT

मनोज कुमार- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें