फोटो नंबर 15केएआर 2
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। जैन मिलन का वार्षिक चुनाव सोमवार को हुआ, जिसमें मनोज जैन अध्यक्ष और महेश जैन मंत्री चुने गए।
कस्बे में जैन समाज के प्रधान जिनेश जैन के आवास पर जैन मिलन की बैठक हुई। शुभारंभ भगवान महावीर की प्रार्थना के साथ हुआ। बैठक में पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार जैन और मंत्री महेश जैन के कार्यकाल में किए गए कार्यों के बारे में बताया गया। वर्ष 2024 -25 के लिए चुनाव अधिकारी राकेश जैन बोदी की देख रेख में जैन मिलन कमेटी का चुनाव कराया गया। इसमें सर्वसम्मति से मनोज जैन अध्यक्ष और महेश जैन मंत्री चुने गए। इसके अलावा मनोज जैन कोषाध्यक्ष, प्रदीप कुमार जैन उपाध्यक्ष, संजय जैन उपमंत्री, मुनील जैन धार्मिक मंत्री, वीरदमन जैन, अंकुश जैन टूरमंत्री, संजय जैन प्रचार मंत्री बनाए गए। इस दौरान जैन इंटर कॉलेज अध्यक्ष नरेश चंद जैन, अनिल जैन, संजीव जैन, मनोज जैन, महेश जैन, सुमेर जैन, नवीन जैन, वीरदमन जैन, प्रदीप जैन, धर्मेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।