फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ससुराल से ईद का मनाकर लौट रहे दंपती को कार ने कुचला, पति की मौत पत्नी घायल

Sun, 23 Apr 2023 11:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद में शनिवार रात को हुए एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में ससुराल में ईद का मनाकर वापस लौट रहे बाइक सवार युवक व उसकी पत्नी को मेरठ-बागपत हाईवे पर बालैनी टोल पर पीछे से आई ईको कार ने टक्कर मारकर कुचल दिया। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसक हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


मेवला गांव का रहने वाला इसरार (36) शनिवार को अपनी पत्नी मनतशा के साथ ईद का सलाम करने के लिए मेरठ के पावली गांव  में ससुराल में गया था। बताया कि ससुराल में ईद का सलाम करने के बाद शनिवार रात इसरार अपनी पत्नी मनतशा के साथ बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहा था।

यह भी पढ़ें: ईद पर उजड़ गईं तीन जिंदगियां: सगे भाइयों ने मौके पर तोड़ा दम, महिला की अस्पताल में मौत, मातम में बदलीं खुशियां
विज्ञापन


जैसे ही वे मेरठ-बागपत हाईवे पर बालैनी टोल पर पहुंचे तो पीछे से आई ईको ने टक्कर मारी और बाइक सवार दंपत्ति को कुचल दिया। हादसा होते ही टोलकर्मी वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


हादसे में इसरार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका पुलिस ने बालैनी के निजी अस्पताल में उपचार कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें