बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेड़की कट पर एक मई को हुए हादसे में घायल व्यक्ति की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
शिकोहपुर गांव की रहने वाली एकता तोमर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता राकेश कुमार सेविंग कराने के लिए घर से गए थे। बताया कि सेविंग कराकर वापस लौटते समय जैसे ही खेड़की कट पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। राकेश कुमार सहारनपुर में कानूनगों के पद तैनात थे। जिनका दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। काेतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।