संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। ईपीई से जा रहे वाहन चालकों ने पुलिस को इस बारे मेंं बताया। पुलिस ने आकर जांच की तो उसके हाथ में चोट लगी थी। पुलिस को उसकी जेब से कोई मोबाइल और आईडी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जांच अधिकारी का कहना है कि होश में न होने के कारण कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उपचार चल रहा है और होश में आते ही जानकारी मिलने की उम्मीद है।