फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
बागपत : बड़का गांव में गमगीन माहौल में बैठी मृतक संजय के परिवार की महिलाएं। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। बड़का गांव के पास शुक्रवार रात खराब बाइक को रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

संजय उम्र 38 साल पुत्र कृष्षपाल बड़का गांव का रहने वाला था। वह बड़ौत में बैटरी की दुकान में काम करता था। शुक्रवार रात संजय दुकान से घर लौट रहा था। जैसे ही वह अंडरपास के पास पहुंचा तो बाइक खराब हो गई। उसने रेलवे ट्रैक के पास खराब बाइक को खड़ा कर दिया और पैदल रेलवे ट्रैक को पार करने लगा। तभी दिल्ली से सहारनपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से संजय की मौत हो गई। संजय की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस संबंध में भी कोई तहरीर नहीं आई है। उधर, कुछ ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय ट्रेन आ रही थी, उस समय संजय फोन पर बात करता हुआ चल रहा था। उसने ग्रामीणों की आवाज को भी अनसुना कर दिया, तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इसके अलावा गांव में चर्चा है कि कुछ फाइनेंसरों के दबाव में संजय ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें