फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गोठरा रेलवे हाल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति का शव कई टुकड़ों में बंट गया। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शनाख्त नहीं हो सकी। गोठरा रेलवे हाल्ट के समीप बुधवार रात दिल्ली से सहारनपुर जा रही ट्रेन की चपेट में 40 वर्षीय व्यक्ति आ गया और उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। घटना का पता चलते ही ग्रामीण और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। खेकड़ा कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह का कहना है कि शव की शनाख्त के लिए कई थानों में सम्पर्क किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें