अग्रवाल मंडी टटीरी। सूरजपुर महनवा गांव के रेलवे अंडरपास के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी शनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूरजपुर महनवा गांव के रेलवे अंडरपास के पास से गुजर रही कासिमपुर खेड़ी जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ और पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने रेलवे ट्रैक से शव कब्जे में लिया और शनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि मृतक की शनाख्त के लिए आसपास के गांवों में संपर्क किया जा रहा है।