फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म के मार्ग पर चलकर हो सकता है मनुष्य का उद्धार : अचल मुनि

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 6
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के जैन स्थानक में रविवार को धर्म सभा में जैन संत अचल मुनि ने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलकर ही मनुष्य का उद्धार हो सकता है।
उन्होंने कहा कि धर्म कहता है कि मनुष्य में बोलने से अधिक सुनने की क्षमता होना आवश्यक है। सुनने से ही समझ बढ़ती है और दूसरों के विचार जानने को मिलते हैं। इसलिए हर धर्म में अच्छी संगत की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि सभी को भगवान की भक्ति करनी चाहिए। भगवान की भक्ति करने से दुर्भाग्य भी सद्भाग्य में बदल जाएगा। पुरुषार्थ के बिना कोई भी आत्मा परमात्मा का रूप धारण नहीं कर सकती है। अमित जैन ने बताया कि जैन स्थानक में विराजमान सभी संत आज सुबह आठ बजे छपरौली के लिए विहार करेंगे। इस मौके पर भरत मुनि, उदित मुनि, पराग मुनि, घसीटूमल जैन, अमित जैन विक्की, पीयूष जैन, ऋषभ जैन आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें