अभियान चलाकर वादकारियों को जागरूक करें
बागपत। जिला न्यायालय के मीडिएशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भगत सिंह ने कहा कि 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक मामले, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम, मोटर व्हीकल ई-चालान, भूमि अधिग्रहण वाद, स्टांप समेत विभिन्न वादों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत में तैनात सभी पीएलवी को अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति वादकारियों को जागरूक करने और राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के निर्देश दिए।