बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने शुक्रवार को खंड विकास अधिकारियों को मनरेगा में कार्य करने के लिए अधिक से अधिक जॉब कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
डीएम शकुंतला गौतम ने कोविड-19 के समेकित कंट्रोल रूम में खंड विकास अधिकारियों की बैठक में कहा कि अधिक से अधिक जॉब कार्ड बनाकर जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा के कार्य कराए जाए। इसके अलावा जिले में बाहर से आए प्रवासियों को अधिक से अधिक काम दिया जाए। जिले में कोई भी बेरोजगार ना रहे। मनरेगा जॉब कार्ड बनवाने के लिए कंट्रोल रूम 0121-2220480 या संबंधित खंड विकास अधिकारी के नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।