फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ऊर्जा निगम के खिलाफ महामंडलेश्वर भैयादास का अनशन जारी

Sun, 16 Mar 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
डूंडाहैड़ा गांव के बालाजी आश्रम में ऊर्जा निगम के खिलाफ आमरण अनशन के दौरान हवन में आहुति देते भ - फोटो : mathura
विज्ञापन
खेकड़ा। डूंडाहेड़ा गांव स्थित बालाजी आश्रम के महामंडलेश्वर भैयादास महाराज का ऊर्जा निगम के खिलाफ अनशन शनिवार को भी जारी रहा। उन्होंने ऊर्जा निगम पर गोशाला का काफी ज्यादा बिल भेजने का आरोप लगाया और उसे खत्म करने की मांग की। वहीं शुक्रवार को दुल्हैंडी पर्व पर भैयादास महाराज ने हवन का आयोजन किया। उन्होने हवन में आहुति देकर विश्व शांति की कामना के साथ ही भगवान से ऊर्जा निगम के अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक वह अनशन जारी रखेेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें