बिनौली। चैत्र नवरात्र में चंदायन के मां दुर्गा देवी मंदिर में नौ दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। ग्राम प्रधान मोहर सिंह व मंदिर कमेटी के सचिव सोमदत्त प्रधान ने मातारानी के चरणों में पुजारी धीरज पाठक के निर्देशन में रविवार को बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने माता रानी के समक्ष प्रसाद चढ़ाकर मन्नते मांगीं। मां दुर्गा देवी के भक्त अशोकपाल ने मेले के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने मेले में लगे गगन चुंबी हिंडोले, सर्कस, ब्रेक डांस आदि का मनोरंजन करते हुए मेले लगी भव्य दुकानों से जमकर खरीददारी की। सुरक्षा के मद्देनजर मेले में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मेले को सफल बनाने में रामकुमार सैनी बबलू गुर्जर, सुक्रमपाल मुलसम, रविकर्ण, ओमपाल, बिजेंद्र, बाडंग सुखपाल, रामपाल चिरचिटा, वीरभद्र, परवीन जैन, प्रसादी, रविदत्त राजेश आदि का सहयोग रहा। संवाद