फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनैतिक संबंध बनाकर वीडियो बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। लोनी निवासी एक युवती शनिवार की सुबह कोतवाली पहुंची। तहरीर देकर बताया कि खेकड़ा क्षेत्र के गांव अब्दुलपुर निवासी एक युवक ने करीब एक वर्ष पूर्व उसके साथ सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की थी। मिलना जुलना भी शुरू हो गए। आरोप है कि एक दिन उसे नशीला पेय पिलाकर बेहोशी कर दिया और उसके साथ अनैतिक संबंध बनाए। इसकी वीडियो भी बना ली। पीड़िता का आरोप है कि बेहोशी टूटने पर उसने नाराजगी जताई। पुलिस को शिकायत करने की बात कही तो युवक ने उसे शादी करने का झांसा देकर मना लिया। इसके साथ अनैतिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। करीब छह माह बीत जाने पर उसने उससे शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कराकर दोषी पाए जाने पर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें