फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ...सड़क को ही बना डाला स्विमिंग पुल

Thu, 27 Apr 2023 11:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। दरकावदा मार्ग पर पानी की निकासी नहीं होने से जलभराव के समस्या बनी हुई है। समस्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लोग समस्या को गांव का अद्भुत नजारा, सड़क को ही बना डाला स्विमिंग पुल लिखकर समस्या को प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

बिनौली में दरकावदा मार्ग पर करीब 25 ग्रामीणों के घर हैं और इस मार्ग पर राहगीरों का आवागमन होता है। मार्ग पर इस समय पानी निकासी का कोई साधन नहीं है। जिस कारण लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार बीडीओ, सचिव व ग्राम प्रधान से समस्या के समाधान की मांग भी की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
समस्या से जूझ रहे लोग जलभराव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। समस्या को गांव का अद्भुत नजारा, सड़क को ही बना डाला स्विमिंग पुल, दूर-दूर से टूरिस्ट आ रहे हैं। टिकट कटा कर स्विमिंग करने। जिस किसी भाई को गर्मियों का मजा लेना हो वो कृपा संपर्क करें।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रेणू धामा ने कहा कि उन्होंने मार्ग से पानी निकासी के प्रयास किए, लेकिन मामला विवादों में उलझा हुआ है। बीडीओ ने भी समस्या का निरीक्षण किया जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें