बिनौली। भाजपा कार्यकर्ताओं की बुधवार को बिनौली में हुई बैठक में आगामी 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान की सफलता को रणनीति तैयार की गई।
बैठक में बोलते हुए जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने बताया कि पार्टी के सांसद, विधायक से लेकर मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीते 9 वर्षों में किये गए परिवर्तन और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजीव धामा ने की। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलप्रकाश, महामंत्री सुधीर त्यागी, बिजेंद्र सिंह, रामबीर, महेंद्र योगेंद्र धामा आदि शामिल रहे।