संवाद न्यूज एजेंसी
खेकडा। लखनऊ की टीम ने खेकड़ा पीएचसी का निरीक्षण कर डॉट सेंटर पर टीबी मरीजों के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी ली। मरीजों की देखभाल के संबंध में आवश्यक हिदायतें दीं।
लखनऊ से टीबी कार्यक्रम का निरीक्षण करने शुक्रवार को उच्च स्तरीय टीम पीएचसी पहुंची। जिला तपेदिक कार्यक्रम अधिकारी और डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह के साथ टीम शाम करीब चार बजे पीएचसी पहुंची। टीम ने चिकित्सकों से टीबी के मरीजों के संबंध में जानकारी ली। चिकित्सकों को मरीजों की समय पर देखभाल करने और दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। टीम में डॉ. संजय माहेश्वरी, डॉ. अविजीत अवस्थी, डीके गुप्ता, मुकेश शर्मा, योगेश शर्मा और हरेंद्र बघेल और सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक, डब्ल्यूएचओ से डॉ. रेनू, महिला चिकित्सक डॉ. सोनल, सतीश कुमार, आशेंद्र कुमार, टीबी लैब टेक्निशियन मनोज कुमार, गौरव वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।