शादी की मांग को लेकर थाने पहुंचा प्रेमी युगल
छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव के युवक का थाना जानी क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बुधवार को प्रेमी युगल छपरौली थाना पहुंचा और शादी करवाने की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर दिनेश चिकारा ने युवक और युवती के परिजनों को बुलाकर उनके साथ भेज दिया। बताया कि दोनों के परिजन शादी को सहमत है।