दाहा। टीकरी कस्बे में रविवार को दिगंबर जैन मंदिर की ओर से श्री 1008 मल्लिनाथ भगवान की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा मंदिर से शुरू होकर जैन धर्मशाला पहुंची जहां पांडुक शिला पर भगवान का पूजन किया गया।
रथ यात्रा मंदिर से शुरू होकर पक्की चौपाल से होते हुए मुख्य बाजार से जैन धर्मशाला पहुंची। रथ यात्रा में सौधर्म इंद्र की प्रथम बोली राकेश जैन, सारथी की बोली सुशील कुमार जैन, कुबेर इंद्र की बोली सूरजभान व संदीप जैन, सनत कुमार इंद्र की बोली पलटू व अमित जैन और अरहंत जैन के नाम छोड़ी गई। रथ यात्रा में समाज के श्रद्धालु बैंड-बाजों की धुनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। यात्रा का कस्बे में जगह-जगह स्वागत किया गया। इसके अलवा बामनौली गांव में भी रविवार को जैन समाज की ओर से श्री जी रथयात्रा निकाली गई। इस मौके पर सजंय जैन, सतीश जैन, उपेंद्र राठी, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व चेयरमैन सोमपाल राठी, विक्रम राठी, पवन जैन, प्रवीण जैन सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।