बैंडबाजों के साथ निकाली भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा
बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में श्री राधाकृष्ण ठाकुरद्वारा मंदिर समिति की ओर से बृहस्पतिवार को भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पूर्व आचार्य विनोद शास्त्री ने पूजन कराया।
शोभा यात्रा मंदिर से शुरू होकर कस्बे के अलग-अलग मार्गों से होते हुए मंडी पर संपन्न की गई। शोभायात्रा में गणेश, बांके बिहारी, माता यशोदा, श्री कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालु बैंडबाजों की धुनों पर नृत्य करते चल रहे थे।
इस मौके पर कस्बे में मेले का भी आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने खूब खरीददारी की। शोभायात्रा में नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, विनोद गुप्ता, अभिमन्यु गुप्ता, मनोज सिंघल, संजीव शर्मा, दीपक गोयल, अरुण मित्तल, पंडित अंकुर शर्मा, राजीव गोयल, राजू मित्तल, सोनू मित्तल, ऋषभ गुप्ता, मोहनलाल, रामकरण, आशु, विभोर, देवांश, शुभम, राकेश, मनोज मित्तल, दिनेश मित्तल मौजूद रहे। संवाद