जन्माष्टमी पर कस्बे में निकाली भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में जन्माष्टमी पर श्री शिव शक्ति युवा समिति की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मनमोहक और सुंदर-सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया
शोभायात्रा का उद्घाटन भाकियू युवा जिला अध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह और नगर पंचायत चेयरमैन डॉक्टर विनोद कुमार ने किया। पूर्व सभासद राकेश सेन व भगत सिंह ने तिलक लगाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा कस्बे की देशवाल पट्टी की चौपाल नंबर 1 से शुरू होकर कस्बे के मार्गों से होते हुए चौपाल पर ही संपन्न हुई। शोभायात्रा में राम-सीता, कृष्ण-राधा, भगवान गणेश व सुदामा की मनमोहक व सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा में श्रद्धालु बैंड-बाजों की धुनों पर नृत्य करते चल रहे थे। कस्बे में जगह-जगह जलपान की व्यवस्था कराई गई और लोगों ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शांति व्यवस्था बनाने के लिए शोभायात्रा में पुलिस बल भी तैनात रहा। शोभायात्रा में समिति के अध्यक्ष कुलदीप सिंह, सतपाल, संजय मानव, अनिल कुमार, कृष्ण पाल शर्मा, शहजाद कस्सार, प्रधानाचार्य शक्ति सिंह, अमर सिंह, अश्वनी, सुखबीर मौजूद रहे।
गो पूजन कर गायों को खिलाया गुड़ चना
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में जन्माष्टमी के त्योहार पर चेयरमैन व कस्बे के लोगों में गोशाला में गो पूजन किया। उन्होंने पूजन के बाद गायों को गुड़ चना और चारा खिलाया। मौके पर चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, समाजसेवी अनिल गांधी, दीपक शर्मा, महावीर वशिष्ठ, अमित कुमार, डॉ. देवेंद्र सिंह, सोनू पंडित, बाबूराम मौजूद रहे। संवाद
अग्रवाल मंडी टटीरी में गाय को चारा खिलाते नगर पंचायत चेयरमैन डॉ.विनोद कुमार- फोटो : BAGHPAT
अग्रवाल मंडी टटीरी में शोभायात्रा निकालते शिव शक्ति युवा समिति के पदाधिकारी- फोटो : BAGHPAT