फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली

विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। श्रीराधा गोविंद गौडीय वेदांत ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रही भागवत कथा के समापन पर बुधवार को पंचवटी मंदिर से जगन्नाथ भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बलदेव, सुभद्रा के साथ ही श्री राधा गोविंद के मनोहारी दर्शन हुए। जगन्नाथ की शोभायात्रा पंचवटी मंदिर से चल कर अग्रसेन चौक, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, अतिथि भवन, गांधी रोड, सारंग सिनेमा रोड होते हुए पंचवटी मंदिर परिसर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में आगे भजन मंडल, देश-विदेश के श्रद्धालु हरे कृष्णा, हरे रामा भजनों की प्रस्तुति कर नृत्य करते चले। सबसे पीछे भगवान जगन्नाथ का रथ था। जिस पर श्रीधर महाराज विराज मान थे। जगह-जगह भगवान जगन्नाथ की श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें