फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल का निर्माण होगा, विभाग को जमीन की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत तहसील क्षेत्र में बनाया जाएगा चार बेड का अस्पताल, लोगों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में चार बेड के आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से भूमि की तलाश की जा रही है। इसके मिलते ही अस्पताल निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से बड़ौत तहसील में एक आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल का निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार किया है। अस्पताल निर्माण के लिए 22 लाख रुपये के बजट का प्रस्ताव बनाया गया है। अस्पताल के लिए बड़ौत के आसपास के गांव में भूमि की तलाश की जा रही है। इसके मिलते ही प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। पूर्व में विभाग की ओर से मलकपुर गांव में भूमि चिह्नित की गई थी। जांच में इसे रिजेक्ट कर दिया है। अब मलकपुर या आसपास के गांव में फिर से भूमि तलाश की जा रही है। इसके मिलने पर अस्पताल निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजकर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बड़ौत तहसील में 22 लाख रुपये से चार बेड के अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है। इसके मिलने पर प्रस्ताव तैयार कर अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा।-डॉ. मोनिका गुप्ता, जिला आयुर्वेदिक एवं क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें