पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को किया जागरूक
बड़ौत। पर्यावरण संरक्षण को लेकर शुक्रवार को नगर में जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुगाना व सदस्यों ने हर-हर पौधा घर-घर पौधा अभियान के तहत शुक्रवार को नगर में जन-जागरुकता अभियान चलाया। दल के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली रोड पर अरविंद कुमार उर्फ भोला के प्रतिष्ठान पर बैठक की। सुरेंद्र सिंह तुगाना ने लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने व वृक्ष को मित्र बनाने की शपथ दिलाई। साथ ही पृथ्वी को हरा-भरा बनाकर प्रकृति को बचाने और लगाए गए पौधों की रक्षा करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान ग्रामीणों व दल के सदस्यों ने नीम, गुलमोहर, रोहिड़ा, शीशम के पौधे रोपकर वृक्ष मित्र की शपथ ली। इस अवसर पर सुधीर कुमार, महेश कुमार पांचाल, संजीव, गुड्डू, प्रदीप व दीपक शामिल रहे।