फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: लंबी-लंबी झाड़ी है रेलवे काॅलोनी की पहचान

Sun, 19 Feb 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत की रेलवे कॉलोनी में घरों के पास ऊगी लंबी-लंबी घास
विज्ञापन
बड़ौत। रेलवे काॅलोनी के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। कालोनी में न तो साफ-सफाई की कोई उचित व्यवस्था है और न ही मच्छरों से बचाव के लिए छिड़काव का इंतजाम, लेकिन शिकायतों के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे लोगों में आक्रोश पनपता जा रहा है।
विज्ञापन

रवि कुमार यादव का कहना है कि काॅलोनी में नियमित रूप से साफ-सफाई न होने के कारण लंबी-लंबी घास खड़ी हुई है, जिनसे आए दिन सांप और बिच्छू निकलते रहते हैं। कई बार नगरपालिका प्रशासन को शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
लालजी यादव ने बताया कि काॅलोनी में मच्छरों से बचाव के लिए तीन सालों से कोई छिड़काव नहीं हुआ है। जिस कारण लोग मच्छरों से परेशान है। सुमित का कहना है कि काॅलोनी मेंं प्रकाश पथ की भी कोई उचित व्यवस्था नहीं है। उधर, नगरपालिका ईओ अनुज कौशिक का कहना है कि सफाई निरीक्षक को भेजकर जल्द ही साफ-सफाई व अन्य समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें