फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: निरपुड़ा में विकास कार्यों पर लोकायुक्त ने बैठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निरपुड़ा गांव में कराए गए विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर लोकायुक्त ने समिति बनाकर जांच कराने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही 30 मई तक समिति की जांच रिपोर्ट देने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव के रहने वाले अहसान ने लोकायुक्त को भेजी शिकायत में गांव में पंचायत निधि से कराए गए विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। अहसान ने शिकायत करने पर जिला स्तरीय अफसरों पर भी जांच नहीं कराने का भी आरोप लगाया। शिकायत मिलने पर लोक आयुक्त ने संज्ञान लिया। लोक आयुक्त के सचिव राजेश कुामर ने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को निरपुड़ा गांव में कराए गए विकास कार्यों की समिति बनाकर जांच कराने और 30 मई तक रिपोर्ट देने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें