फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गिद्दा और रेवड़ी की मिठास के साथ मनाई लोहड़ी

Sat, 14 Jan 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत के गुरूद्घारा में लोहड़ी के गीतों पर नृत्य करते श्रद्घालु
विज्ञापन
बागपत। नगर में शुक्रवार को लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने आग जलाकर मंगल गीत गाए। लोगों ने मूंगफली और रेवड़ी बांटकर एक-दूसरे को त्योहार की बधाई दी।
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारे में शुक्रवार को लोहड़ी का त्योहार मनाया गया। समाज के लोगों ने गुरुद्वारे के बाहर आग जलाकर आग में तिल की आहुतियां दीं। महिलाओं ने गीत गाकर नृत्य किया। त्योहार पर पहली पर लोहड़ी मना रहे नव दंपत्तियों के जीवन में खुशी और बच्चों के सुखमय जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। महिलाओं और पुरुषों ने एक-दूसरे को मूंंगफली और रेवड़ी बांटकर त्योहार की बधाई दी। मंगली अरोडा, कृष्णा देवी, ज्ञानी महाराज, सोनू अरोड़ा, नरेंद्र नारंग, राजेश खुराना, नितिन, सचिन लोट्टा, मोहित खट्टर, मोनू आरोड़ा, सोनू मखीजा सहित समाज के काफी लोग मौजूद रहे।

बागपत के गुरूद्घारा में लोहड़ी के गीतों पर नृत्य करते श्रद्घालु

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें