बागपत। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस 100 से अधिक वाहनों के चालान किए गए है। इसके अलावा सिसाना गांव के जंगल से जुआ अधिनियम में तीन और बड़ौत पुलिस ने खेड़ा हटाना से एक वांछित को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली पुलिस ने ग्राम सिसाना के जंगल से ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए पूरन सिंह पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र, अमित पुत्र राजपाल सिंह व वीरेंद्र पुत्र सतेश्वर निवासी सिसाना थाना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 670 रुपये और 525 ताश के पत्ते बरामद किए है। उधर, थाना बड़ौत पुलिस ने वांछित चल रहे खेड़ा इस्लामपुर के सावत पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया है। चांदीनगर पुलिस ने 12, बालैनी थाना प्रभारी हेमेंद्र बालियान ने बताया कि मंगलवार को चेकिंग के दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 22 वाहनों के चालान किए है। सिंघावाली अहीर पुलिस ने 15 व छपरौली पुलिस ने आठ वाहनों चालान किए।