फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय पर लटका ताला, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
बालैनी के मवीकलां गांव स्थित सामुदायिक शौचालय में लगा ताला दिखाते ग्रामीण - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
सामुदायिक शौचालय पर लटका ताला, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

बागपत, बालैनी। मवीकलां गांव में सामुदायिक शौचालय पर ताला लटका होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर सामुदायिक शौचालय का ताला खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन

मवीकलां गांव के ग्रामीणों ने बताया कि हरिजन चौपाल के पास वर्ष 2020 में महिलाओं व पुरुषों के अलग-अलग सामुदायिक शौचालय बनाए गए थे। आरोप लगाया कि दोनों शौचालय अधिकांश बंद रहते हैं, जिस कारण ग्रामीण भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीण पिंकी, उर्मिला, राहुल, नीटू, इंद्रपाल का कहना है कि कुछ परिवारों के घरों में अभी तक शौचालय नहीं बने हैं। ऐसे परिवारों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी पर ताला लगाकर चाबी अपने पास रखने का आरोप लगाया। उधर, ग्राम विकास अधिकारी आर्यवीर का कहना है कि शौचालयों के गड्ढों की सफाई कराने के बाद खोल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें