फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गर्मी से जीना हुआ दुश्वार, रात का तापमान भी 32 डिग्री पहुंचा

Wed, 19 Jun 2024 04:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भीषण गर्मी जीना भी दुश्वार हो गया है। जहां दिन का तापमान 45 डिग्री से नीचे नहीं आ रहा है, वहीं रात का तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है जो 32 डिग्री पहुंच गया है। इसके साथ ही दिन में गर्म हवा से हालत खराब हो रही है। इस गर्मी से अभी जल्द राहत नहीं मिलती दिख रही है और एक सप्ताह इस तरह ही मौसम रहने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी ने लोगों की हालत खराब की हुई है। दिन निकलते ही तेज धूप होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। क्योंकि धूप की तपिश में शरीर झुलस रहा है। यहां मंगलवार को दिन में 21 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवा चली। गर्मी अधिक हाेने के कारण कूलर और पंखे में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों की परेशानी ओर बढ़ गई है। रात भर लोगों का पसीना नहीं सूख रहा है। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. विभाष राजपूत का कहना है कि लोग गर्मी से बचाव के लिए शरीर में पानी की कमी न होने दें और अधिक से अधिक पेय पदार्थ का सेवन करें। इसके अलावा धूप में घूमने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें