फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन, संदीप अग्रवाल चुने गए क्लब केअध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में लायंस क्लब की शनिवार को हुई में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी गठित हुई। इसमें संदीप अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी डॉ. रामलाल ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से लायन संदीप अग्रवाल को अध्यक्ष और आशुतोष मित्तल को प्रथम उपाध्यक्ष, अजय मित्तल को द्वितीय उपाध्यक्ष, पंकज गुप्ता को सचिव, अभिमन्यु गुप्ता को कोषाध्यक्ष घोषित किया। निर्वाचन के उपरांत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पटका पहनाकर, माल्यार्पण करके व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। खेकड़ा मंडी समिति के सचिव जयप्रकाश धामा को क्लब की सदस्यता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अधिवक्ता रामपाल नेहरा को मंडलीय चेयरमैन डॉ. गौरव गर्ग की ओर से भेजे गए अधिवक्ता सम्मान से और राजपाल शर्मा, राकेश जैन, मनीष गुप्ता, अनिल कुमार को समाजसेवा के लिए सम्मानित किया। बैठक में नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, समाजसेवी अनिल गांधी, सचिन सिंघल, अतुल जिंदल, डॉ. प्रदीप नैन, श्रीपाल वर्मा, अशोक कुमार, वीरेंद्र त्यागी, वेदप्रकाश भारद्वाज, प्रवीण गुप्ता, प्रधानाचार्य मूलचंद, हंसराज गुप्ता, श्यामसुंदर गर्ग, संजय गर्ग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें