समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो लाइनमैन करेंगे हड़ताल
बागपत। सरूरपुर बिजलीघर पर शनिवार को निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के बैनर तले आयोजित बैठक में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर लाइनमैनों ने आक्रोश जताया। साथ ही हड़ताल करने की चेतावनी भी दी।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ लाइनमैन ड्यूटी पर नहीं आते, इसके बावजूद उनका पूरा वेतन जारी कर दिया जाता है। आरोप लगाया कि कांवड़ यात्रा के दौरान विद्युत पोल पर पॉलिथीन लपेटने का ठेका छोड़ा गया। जिसका सारा कार्य लाइनमैनों से कराया गया, जबकि भुगतान ठेकेदार को किया गया। उन्होंने हादसा होने पर संविदा लाइनमैनों को उपचार के लिए मुआवजा नहीं मिलने पर रोष जताया।
जिलाध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि सात अगस्त को बैठक की जाएगी, जिसमें समस्याओं का समाधान नहीं होने पर हड़ताल करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष भविचंद, सचिव सुरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, विरेंद्र, मुकेश, जोंटी, अभिषेक, समीम, विपिन, अमित, बबली, बिट्टू मौजूद रहे। संवाद