फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिजलीघर में शराब पीने पर लाइनमैन बर्खास्त

विज्ञापन
वायरल हुई विडियो में बालैनी क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र मवीकलां में शराब का सेवन करते ऊर्जा निग
विज्ञापन
बागपत, बालैनी। मवींकला के बिजलीघर में लाइनमैन की शराब पीने और ताश खेलने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने पर निगम के अधिकारियों ने लाइनमैन को बर्खास्त कर जांच के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

मवींकला गांव के बिजलीघर पर गांव का ही हरेंद्र तैनात है। वह रोजाना बिजलीघर में अपने साथियों के साथ दिनभर ताश खेलता था और शाम होते ही शराब पीता था। किसी ने बिजलीघर पर उसकी शराब पीते हुए और ताश खेलते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वह वीडियो पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक के पास भी पहुंच गई। जिसके बाद लाइनमैन को बर्खास्त कर दिया गया है। एसडीओ अमित सैनी ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें