खेकड़ा। फिरोजपुर निवासी विनोद गांव स्थित बिजलीघर पर लाइनमैन है। मंगलवार की रात आठ बजे वह लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने के लिए उसने शटडाउन लिया था। इसके बाद खंभे पर चढ़कर फाल्ट को ठीक कर रहा था। इसी विद्युत लाइन में करंट दौड़ गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। साथ ही खंभे से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल भी हो गया। सूचना मिलने पर परिजनों ने आनन फानन में उसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। इसके बाद कोतवाली में बिजलीघर पर तैनात एसएसओ पर लापरवाही बरत आपूर्ति चालू करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।