बिनौली। स्कूल चलो अभियान के तहत मंगलवार को बिनौली के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के विद्यार्थियों ने जन जागरूकता रैली निकाली। विद्यालय परिसर से रैली का शुभारंभ बीईओ बिनौली डॉ. बिजेंद्र कुमार ने झंडी दिखाकर किया। विद्यार्थियों ने ‘सर्व शिक्षा का कहना, पढ़ने जाए हर भाई-बहना’, ‘लड़का लड़की एक समान, यहीं संकल्प यहीं अभियान’, ‘घर-घर दीप जलाएं, अपने बच्चे सभी पढ़ाएं’ आदि नारे लगाकर ग्रामीणों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया। रैली में प्रधान अध्यापिका कविता सिंह, रेनू पवार, विनय कुमार, शशि भूषण, मीनू,रचना, ममता, संगीता, दिव्या आदि का सहयोग रहा।