फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भौतिक सुविधाओं को कम करने से ही सरल बनेगा जीवन

Thu, 26 Jan 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। लुहारा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में व्यास ने भौतिक सुविधाओं को कम करने से जीवन को सरल और साधारण बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मन शांत से प्रभु भक्ति करने से ईश्वर को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

कथा व्यास ब्रह्मपाल शास्त्री ने कहा कि मनुष्य भौतिक वस्तुओं से घिरा हुआ है। भौतिकता के कारण मनुष्य अपने वास्तविक जीवन और जीने के तरीके को भूलता जा रहा है और प्रभु भक्ति से दूर होता जा रहा है। मन अशांत होने से वह ईश्वर की भक्ति नहीं कर पा रहा है। भौतिकवाद से दूर होकर प्रभु की भक्ति से ही मोक्ष की प्राप्ति कर सकता है। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें