घरेलू कलह के चलते फंदे से लटक दी जान
बागपत। निवाड़ा गांव में घरेलू कलह के चलते एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
निवाड़ा चौकी इंचार्ज जनार्दन ने बताया कि अंकित (25) पुत्र विजयपाल मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार रात वह भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। शुक्रवार को काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाई। जब कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों ने खिड़की से अंदर झांका तो अंकित फंदे का शव फंदे से झूल रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते अंकित ने जान दी है। पत्नी करीब छह माह से मायके गई हुई है। उसकी 20 दिन की बेटी भी है। चौकी इंचार्ज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।