फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: घने कोहरे और पाले ने बढ़ाई मुश्किलें, जनजीवन प्रभावित

Sun, 18 Dec 2022 10:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

पश्चिमी यूपी में आज सुबह पाले और कोहरे ने ठंड बढ़ा दी है इसे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है
विज्ञापन
Winter - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घने कोहरे से पड़ रही सर्दी से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी है। रविवार को भी घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। सुबह 6 बजे तक ज्यादा कोहरा नहीं था, लेकिन उसके बाद इतना कोहरा बढ़ गया कि विजिबिलिटी मात्र 5 मीटर ही रह गई।

 

कोहरे के असर ने वाहनों की रफ्तार रोकने और आम जन-जीवन को प्रभावित करने के साथ ही फसलों को भी प्रभावित किया। करीब हफ्ते भर से घना कोहरा पड़ने से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है।

विज्ञापन

 

 

घना कोहरा छाने से शहर से लेकर हाईवे, शहर व गांवों को जाने वाले सभी मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कोहरे के कारण सुबह 10 बजे तक वाहन सवारों को परेशानी हुई। घने कोहरे से पैदल गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। वाहन सवारों को काफी दिक्कत हुई। पाले के कारण जगह जगह लोग अलाव जला हाथ तपते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें