बागपत। कृषि रक्षा अधिकारी डॉ सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि पेस्टीसाइड की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिलेभर में छापा मारा जा रहा है। अभियान के अंतर्गत उज्ज्वल फर्टिलाइजर एवं पेस्टिसाइड खेकड़ा, यदुवंशी कीटनाशक एवं बीज केंद्र बालैनी, सुपर बीज खाद भंडार छपरौली, अनमोल खाद एवं बीज भंडार जाफराबाद, अवनी पेस्टिसाइड बिनौली के संचालक दुकान के दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इस पर पांचों दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए है। दुकानदारों को दुकानें बंद करने के निर्देश दिए गए है। निर्देशों का पालन न होने पर संबधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।