फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रटौल और सरूरपुर में सहकारी बैंक की शाखा खोलने को पत्र सौंपा

Thu, 24 Oct 2024 02:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रटौल कस्बे व सरूरपुर कलां गांव में जिला सहकारी बैंक की शाखा खुलवाने के लिए मेरठ-बागपत सहकारी बैंक की डायरेक्टर ललिता अरविंद शर्मा ने अध्यक्ष विमल शर्मा को पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि बैंक की शाखा खुलने पर किसानों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बुधवार को पत्र सौंपकर कहा कि सरूरपुर और रटौल में बैंक की शाखा न होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। इससे उनको सुविधा तक नहीं मिल पा रही है। ऐसे में वह योजना से वंचित हो जाते हैं। वहीं चीनी मिल बागपत में बैंक के भवन की मरम्मत कराने का प्रस्ताव रखा। जिस पर जल्द ही समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान डायरेक्टर संतरपाल सिंह, डायरेक्टर दिनेश ठाकुर, डायरेक्टर मदनपाल सिंह, बैंक के सचिव सुमनवीर सिंह, शिव कुमार, निदेशक अंकुर सांगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें