बड़ौत। जेपी पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित कार्यक्त्रस्म में छात्र-छात्राओं को जीवन में सफल होने के लिए अनुशासन का पाठ पढ़ाया।
शुभारंभ स्कूल की निदेशिका शरण शर्मा व डायरेक्टर गौरव शर्मा व अभिषेक शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कक्षा नौ जी व कक्षा 11वीं बी के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, राष्ट्र-सम्मान के लिए वन्देमातरम् और हम होंगे कामयाब आदि गीतों के साथ कार्यक्त्रस्म को आगे बढ़ाया। स्कूल से चयनित चारों सदनों (चेनाब, गंगेज, झेलम व सतलुज) के कैप्टन ने अपने-अपने सदन का ध्वज लेकर समूह सज्जा के साथ भव्य मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया।
कक्षा 12वीं ए के छात्र निहाल देव को हेड ब्यॉव, श्रेया चौधरी को हेड गर्ल, वंश तोमर कक्षा 11वीं एक को डिप्टी हेड ब्वॉय, अक्षरा शर्मा को डिप्टी हेड गर्ल, कक्षा 10 ए से अनमोल व अर्जुन को स्पोर्ट्स कैप्टन, कक्षा 11वीं जी की अंशिका को सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म की सीनियर कैप्टन, जिया चौहान कक्षा 9 जी को जूनियर सांस्कृतिक कैप्टन को चुना। कार्यक्त्रस्म में आकांक्षा, वंशिका चौहा, वैष्णवी राणा, हर्षित सिंह, ऐलन तोमर, निकेता तोमर, इशांकी का भी प्रदर्शन शानदार रहा। सभी को सम्मानित किया गया। कार्यक्त्रस्म में विनय सहरावत, अनुज उज्जवल शामिल रहे।