फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हिसावदा के जंगल में किसान को दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, अमीनगर सराय/बालैनी। हिसावदा गांव के जंगल में खेतों में सिंचाई करने गए किसान को तेंदुआ दिखाई दिया। किसान ने तेंदुए को पचास मीटर की दूरी से खड़ंजा पार करते हुए देखा है। वन विभाग की टीम ने पंजा देखकर तेंदुए की पुष्टि की है। उधर, रोशनगढ़ में भी तेंदुए के पंजे के निशान देखे जाने की सूचना से ग्रामीण भयभीत है तो अन्य कई गांवों में लोग तेंदुए के डर से पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन

हिसावदा गांव के विकास ने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब 11 बजे खेतों में सिंचाई करने गया था। उसने वहां तेंदुए को रास्ते के दूसरी ओर से छलांग लगाते हुए देखा। तेंदुआ दिखने पर वह गांव लौट आया और उसने ग्रामीणों को जंगल में तेंदुआ होने की सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जंगल में तेंदुए की तलाश की। वन विभाग के कर्मचारी देशराज ने बताया कि जंगल में देखे गए पंजे के निशान तेंदुए के हैं। जंगल में तेंदुआ होने की सूचना पर ग्रामीण भयभीत है। वन विभाग की टीम ने लोगों को झुंड बनाकर खेतों में जाने की सलाह दी है।
- गांवों में तेंदुए के डर से पहरा दे रहे ग्रामीण

बालैनी। रोशनगढ़ मार्ग पर निर्माणाधीन फैक्टरी के पास तेंदुए के पंजों के निशान देखे जाने की सूचना से ग्रामीण भयभीत हैं। तेंदुए के डर से लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। तेंदुए के डर से सिंघावली अहीर, रोशनगढ़, दौलतपुर, ओगटी, सैडभर गांव के लोग रात में जागकर पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें