फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रहतना के जंगल में तेंदुआ दिखा, दहशत में किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। रहतना गांव के जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गये दो किसानों को तेंदुआ दिखाई दिया, जिसे देखते ही किसान भैंसा बुग्गी से उतरकर खेत में छिप गए। सूचना मिलने पर गांव से काफी संख्या में किसान लाठी डंडे लेकर जंगल में पहुंचे। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने जंगल में कांबिंग की।
विज्ञापन

रहतना गांव के रहने वाले किसान अंकित शर्मा और राहुल ने बताया कि रविवार की सुबह दोनों भैंसा बुग्गी लेकर खेत में चारा लेने गए थे। जब वे चारा लेकर वापस घर लौट रहे थे तो चकरोड पर तेंदुआ बैठा हुआ दिखाई दिया। उन्होंने भैंसा बुग्गी वापस मोड़ ली और खेत में जाकर छिप गए। उन्होंने ग्रामीणों को फोन पर सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीण लाठी डंडे लेकर खेत में पहुंचे, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। जिसके बाद दोनों को भैंसा बुग्गी सहित खेत से निकाल कर गांव लेकर आए।
उधर सूचना मिलने पर वन दरोगा दया शंकर तिवारी, संजीव कुमार, नीटू सिंह ने जंगल में पहुंचकर तेंदुए की तलाश की, लेकिन नहीं मिला। उन्होंने किसानों को तेंदुए से बचाव के तरीके बताए और झुंड बनाकर खेतों में जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

इससे पहले गांव के पूर्व प्रधान भारतवीर, प्रदीप तोमर ने तेंदुए को भागते हुए देखा था। जिसके बाद किसान वहां से भाग गए। सोमपाल ने बताया कि दो दिन पहले वह रात में घूम रहा था, तभी तेंदुआ गली में घूमता हुआ दिखाई दिया। तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें