फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 38 घंटे बाद कुएं से बाहर निकाला गया तेंदुआ, शिवालिक रेंज में सुरक्षित छोड़ा जाएगा

Tue, 13 Dec 2022 10:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र में जंगल में बने कुएं में सोमवार दोपहर एक तेंदुआ के गया था। मंगलवार को 38 घंटे बाद तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया गया और उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू टीम उसे सुरक्षित  शिवालिक रेंज में छोड़ देगी।
विज्ञापन
Leopard rescue - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिनोली में आखिरकार 38 घंटे से अधिक समय तक कुएं में गिरे तेंदुए का सफल रेस्क्यू कर लिया गया। वाइल्ड लाइफ एसओएस मथुरा, मेरठ व वन विभाग बागपत की टीम ने यह सफल रेस्क्यू किया। अब इस तेंदुए को शिवालिक रेंज में छोड़ दिया जाएगा। 

विज्ञापन


दरअसल, बिनोली थाना क्षेत्र के रंछाड गांव में किसान रणवीर सिंह के खेत में एक खुला कुंआ है। यहां पर रविवार की शाम एक तेंदुआ अचानक गिर गया था। सोमवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन संशाधन और लखनऊ, मेरठ से आलाधिकारियों से अनुमति न मिलने के कारण तेंदुए का रेस्क्यू नहीं किया जा सका। देर शाम मेरठ मंडल वन विभाग के सीएफ गंगाप्रसाद, डीएम राजकमल यादव ने भी मौका मुआयना किया था।

यह भी पढ़ें:Baghpat News: पूर्व सीएमओ और डिप्टी सीएमओ की गिरफ्तारी के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मंगलवार की सुबह दिन निकलते ही यहां पर वाइल्ड लाइफ एसओएस मथुरा, मेरठ की टीम मौके पर पहुंच गई। ट्रेंकुलाइजर गन के माध्यम से दूसरे प्रयास में तेंदुए को बेहोश किया गया। बाद में कुएं में उतर टीम ने तेंदुए को बाहर निकाला।

बेहोशी हालत में भी तेंदुए की गुर्राहट से भय का माहौल रहा हालांकि तेंदुआ जाल में जकड़ा हुआ था। इसके बाद टीम तेंदुए को पिंजरे में लेकर यहां से रवाना हो गई। टीम के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को सफल रेस्क्यू के लिए बधाई दी। सीएफ गंगाप्रसाद ने बताया कि अब इस तेंदुए को शिवालिक रेंज पर सुरक्षित छोड़ा जाएगा। 

ये मौजूद रहे अधिकारी
डीएफओ हेमंत सेठ, वन रेजर रविकांत चौधरी, वन रक्षक संजय, वन दरोगा मोहित, आंसु, वन कर्मी मनोज, विकास के अलावा मेरठ व मुजफ्फरनगर से रेस्कयू से कमलेश, मोहन सिंह गौरव व बागपत रेजर संजीव शर्मा, अशोक कुमार पशु धन प्रसार अधिकारी, यतेन्द्र फार्मासिस्ट, चरण सिंह जौहडी, कुलदीप, ललित  कुलदीप सिंह रेजर मुजफ्फरनगर, राहुल शर्मा वन रक्षक,  चिकित्सा अधिकारी जिवाना गुलियान अमित कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें