फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ईंख के खेत से निकल किसानों के सामने आया तेंदुआ और शावक

विज्ञापन
विज्ञापन
-सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों को दिखाए पंजों के निशान
विज्ञापन

फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। मिलाना के जंगल में ईंख के खेत से निकलकर एक तेंदुआ और शावक पानी चला रहे किसानों के सामने से गुज गए इन्हें देखते ही किसान गांव की तरफ भाग गए। सुबह होने पर वनकर्मियों को बुलाया गया, जहां उन्होंने पंजों के निशान की जांच की।
विज्ञापन

मिलाना गांव में रहने वाले ओम सिंह, उमर, शौकीन, फूसी आदि ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वे खेत में पानी चलाने गए थे। इसी दौरान गन्ने के खेत से तेंदुआ निकला और उसके पीछे शावक आ गया। तेंदुए को देखकर किसान भयभीत हो गए और गांव की तरफ भाग निकले। शुक्रवार सुबह किसान खेत में गए तो तेंदुए के पंजों के निशान दिखाई दिए। किसानों ने बताया कि मिलाना और झुंडपुर के जंगल में पिछले कई दिन से तेंदुआ एक शावक के साथ घूमता दिखाई दे रहा है। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी रविकांत चौधरी ने बताया कि वनकर्मियों को भेजकर जानकारी कराई गई। खेतों में मिले पंजों के निशान प्रथम दृष्टया जंगली कुत्ते के लग रहे हैं। तेंदुआ होने की आशंका जताई जाने के कारण किसानों को सतर्क किया जा रहा है। किसान रात में बिना टार्च जलाए जंगल में न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें