फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लापता होने से पहले लेखपाल ने किया था लाखों का लेनदेन

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिस बैंक खाते में रकम भेजी गई, उसका पता लगाने में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। कस्बा टीकरी से लापता हुए लेखपाल का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। लेखपाल ने लापता होने से पहले अपने बैंक खाते से लाखों रुपये का लेनदेन भी किया था। इसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

टीकरी कस्बे के रहने वाला लेखपाल प्रवीण राठी रविवार रात अपने घर से लापता हो गया था, जिसके भाई ने थाने में सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस लेखपाल की तलाश में जुटी और जंगल में सर्च अभियान चलाया। मगर तीसरे दिन भी लेखपाल का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने लेखपाल के मोबाइल फोन की डिटेल निकलवाकर जांच की। जांच में चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसमें लेखपाल के लापता होने से पहले अपने बैंक खाते से लाखों रुपये का लेनदेन करना सामने आया। लेनदेन के बाद से वह लापता है। जिस खाते में रकम भेजी गई है, पुलिस उसकी जानकारी जुटा रही है। कार्यवाहक थाना प्रभारी नंदकिशोर राजपूत ने बताया कि जिस खाते में लेनदेन किया है, उसकी डिटेल निकलवाई जा रही है। जल्द ही लेखपाल को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें