खेकड़ा स्थित गुरूकुल विद्यापीठ मे आयोजित समर कैम्प मे तैयार किए गए हैल्दी फूड को दिखाते छात्र
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। गुरुकुल विद्यापीठ में आयोजित समर कैंप में विद्यार्थियों ने हेल्दी फूड बनाना सीखा। शिक्षकों ने बच्चों को फास्ट फूड से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। विशेषकर गृह विज्ञान प्रभाग की ओर से फूड मेकिंग वर्कशॉप का आयोजन हुआ। शिक्षिकाओं ने बच्चों को वेजिटेबल सूप बनाना सिखाया। प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल ने बताया कि सूप ताजी सब्जियां जैसे टमाटर, गाजर, पत्ता गोभी, मकई के दाने, हरी बीन्स का उपयोग कर तैयार किया गया। इस दौरान प्रबंधक मुकेश गुप्ता, राखी झा, मीनू बंसल, गीता शर्मा, संजय शर्मा, योगेश कुमार, विपिन तेवतिया, सलीम मलिक, राहुल शर्मा मौजूद रहे।