फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकरी में दिखाई दिया तेंदुआ,वन विभाग को जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। टीकरी के जंगल में किसानों को तेंदुए के पंजे के निशान दिखाई दिए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को जानकारी दी है।
विज्ञापन

टीकरी के जंगल में खेत पर कार्य करने पहुंचे किसान कृष्ण को अपने खेत में तेंदुए के पंजे के निशान दिखाई दिए। किसान ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जंगल में तेंदुए की सूचना वन विभाग को दी। ग्रामीण ओमवीर, विनोद, जयवीर, कृष्णपाल ने बताया कि कुछ ही दूरी पर एक गोवंश के अवशेष पड़े हैं। लगता है कि इस गोवंश का शिकार तेंदुए ने ही किया है। कई दिन से इस जंगल में तेंदुए देखा जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने कहा जंगल में इस समय जंगली कुत्ते काफी संख्या में घूमते रहते है जो छोटे गोवंश को अपना शिकार बना लेते है। फिर भी मौके पर टीम भेजी जाएगी। जरूरत पड़ी तो पिंजरा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें