फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में मनाया भाषा उत्सव, रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत

विज्ञापन
बागपत के इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चें - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में शनिवार को भाषा उत्सव मनाया। इसमें छात्र-छात्राओं ने नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत कर किए।
विज्ञापन

शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन अजय चौधरी, अध्यक्ष अक्षय चौधरी, प्रबंध समिति की सदस्य अविका चौधरी व प्रधानाचार्या मेघना दहिया ने सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत प्रियंका भटनागर के निर्देशन में कक्षा सातवीं के छात्र सिद्धार्थ व कक्षा नौवीं की छात्रा जिया चौधरी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन

नृत्य शिक्षक अंकित वैद्य के निर्देशन में बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। चौथी कक्षा की छात्राओं ने अंग्रेजी भाषा पर नाटक प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्या मेघना दहिया ने भाषा प्रयोगशाला की जरूरत और महत्व पर प्रकाश डाला। छात्र जीवन में इसकी महत्ता के बारे में जानकारी दी। मौके पर स्कूल के कोर्डिनेटर अमित शर्मा, वरुण कुमार, दीपक तोमर, अरूण कुमार, दीपक पांचाल, प्राची जैन, रूपल, मोना यादव, डोली चौधरी, कंचन चौहान, प्रियंका भटनागर, प्रीति आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें