खेकड़ा। मकान मालिक ने किरायेदार की बेटी को थप्पड़ मार दी। इससे नाराज होकर किरायेदार ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
शहर के मोहल्ला रामपुर स्थित शाह गार्डन कॉलोनी में एक व्यक्ति परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं। वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। लॉक डाउन में वह घर में रह रहे हैं। साथ ही स्कूल भी बंद होने से बच्चे भी घर में हैं। रविवार की सुबह किरायेदार की आठ वर्षीय पुत्री मकान के बाहर खेल रही थी। कुछ देर खेलने के बाद वह जब घर में जाने लगी तो उसके पैरों पर मिट्टी लगी थी। इससे मकान का फर्श गंदा हो गया। आरोप है कि मकान मालकिन आपा खो बैठी और उसने छोटी बच्ची को थप्पड़ मार दिया। इससे किशोरी के कान से खून बहने लगा और किशोरी रोने लगी। किशोरी के रोने की आवाज सुनकर ऊपर से परिजन नीचे की तरफ दौड़े और देखा तो किशोरी के कान से खून बह रहा था। किशोरी के परिजनों ने मकान मालकिन को खरी खोटी सुनाई। मकान मालकिन और किरायेदारों में नोक झोंक भी हुई। परिजनों किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे। वहां उन्होंने मकान मालकिन महिला पर पुत्री को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर किशोरी का मेडिकल कराया। कोतवाली प्रभारी राज कुमार शर्मा ने कहा मामले की जांच कराकर आरोपी न के खिलाफ कार्रवाई होगी।